46.500 लीटर शराब बरामद
शराब पीकर हो हल्ला करने के आरोप में दो धराये
मनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना पुलिस को समकालीन अभियान के तहत शराब के विरूद्ध चलायी जा रही मुहिम में बडी सफलता मिली।थानाध्यक्ष से मिली जानकारी के अनुसार प्राप्त गुप्त सूचना के आलोक में मनिहारी कटिहार मुख्य मार्ग पर नारायणपुर के पास वाहन जांच के दौरान एक टोटो से 46 लीटर 500 ग्राम विदेशी शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया गया।
इनकी पहचान मनिहारी आजमपुरगोला वार्ड संख्या 09 निवासी रामनाथ साह के 21 वर्षीय पुत्र मिथुन साह एवं आजमपुरगोला वार्ड संख्या 15 निवासी सुभाष रविदास के 19 वर्षीय पुत्र सनतनु रविदास के रूप मे की गयी है.
शराब तस्करी के आरोप में इनके विरूद्ध मनिहारी थाना मे कांड संख्या 105/26 दर्ज कर मद्य निषेध की सुसंगत धाराओं में न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है.दूसरी ओर शराब के नशे में हो हल्ला करने के आरोप मे दोगच्छी केवाला से राजेश रविदास, एवं रसूलपुर से मुस्तकीम को गिरफ्तार किया गया है.
मनिहारी थाना मे इनके विरूद्ध कांड संख्या 103/26 दर्जकर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है. इस अभियान में एस आई अमित कुमार राय, एसआई विजय कुमार, एएसआई विनोद कुमार राय की सक्रिय भूमिका रही।




























