पटसन की ढेर में लगी आग,एक दर्जन परिवारों के घर बाल-बाल बचे

SHARE:

अमदाबाद/कटिहार – प्रखंड के दक्षिणी करीमुल्लापुर अंतर्गत जलेबी टोला गांव में शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई । जब पटसन के ढेर में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं।आग लगते ही देखते-देखते लपटों ने भयावह रूप ले लिया और आसपास के घरों तक फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया।

हालांकि स्थानीय ग्रामीणों की सूझबूझ, तत्परता तथा फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इस घटना में करीब एक दर्जन परिवारों के घर आग की चपेट में आने से बच गए।ग्रामीण चेतन कुमार ने बताया कि मोहम्मद आमिर के पटसन के ढेर में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

यदि थोड़ी देर और हो जाती तो आग पर काबू पाना मुश्किल हो सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था।बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व ही पार दियारा पंचायत के झब्बू टोला गांव से विस्थापित होकर कई परिवार जलेबी टोला में आकर बसे हैं। ऐसे में समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिए जाने से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर की स्थिति दुरुस्त कराने की मांग की है।इस संबंध में जेई कौशल कुमार ने ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलकर आग लगने की बात से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही बिजली आपूर्ति तत्काल बंद कर दी गई थी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई