लापता युवक का शव बसनी रेलवे पुल के नीचे जलकुंभी से पुलिस ने किया बरामद

SHARE:

शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को किया सुपुर्द

छह लोगों पर हत्या का मामला दर्ज

तीन हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा तथा अन्य की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी

प्राणपुर/कटिहार – 60 घंटे के बाद लापता इंदल कुमार रविदास का शव प्राणपुर स्टेशन के पश्चिम साइड अवस्थित बसनी पुल के नीचे जलकुंभी के अंदर से शनिवार को सुबह 4 बजे प्राणपुर पुलिस ने बरामद किया। पिड़ित परिजनों से पंचनामा बनवाकर शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए परिजनों को सौंप दिया ।

थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी संजना देवी, अमरजीत कुमार केवट एवं मोहन केवट तीनों साकिन केवट टोला केहुनियां को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा शेष तीन हत्यारा की गिरफ्तारी हेतु छापामारी अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि इंदल रविदास का सजना देवी से बातचीत होता था।

प्रेम प्रसंग का मामला था। सजना देवी का संबंध अमरजीत केवट और मोहन केवट सहित अन्य लोगों के साथ भी था। इंदल रविदास सजना देवी को 100000 रूपए दिया था तथा सजना देवी की मां सविता देवी को भी 200000 रूपए दिया था। बीते बुधवार की शाम 8:00 बजे सजना देवी ने फोन कर इंदल को अपने घर बुलाया था। किसी बात को लेकर सजना देवी एवं इंदल रविदास में कहा सुनी के बाद मारपीट भी हुई थी।

मारपीट के बाद सजना देवी, अमरजीत कुमार केवट एवं मोहन केवट ने इंदल का अंडकोष को जोर से दबाकर अंडकोष के अंदर वाला गोली तक निकाल दिया। तीनों ने मिलकर गला दबाकर जान मार दिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर अन्य और तीन साथियों को बुलाकर घर से थोड़ी दूरी पर रेलवे पुल के बसनी कुंडी के नीचे जलकुंभी में छिपा दिया।

पुलिस द्वारा दबाव दिए जाने पर अमरजीत केवट ने घटना का विस्तृत जानकारी देते हुए शनिवार की सुबह 2:00 बजे रात में बताई। प्राणपुर पुलिस ने अमरजीत कुमार केवट को अपने साथ लेकर घटनास्थल पहुंची। जहां पर शव को छिपाया गया था।शव को बाहर निकाल कर थाना लाया गया।

पिड़ित परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। शव मिलने की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन एवं ग्रामीण थाना पहुंचे।शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई और पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया। उक्त घटना पूरे प्राणपुर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई