कटिहार – जिले के निजी स्कूल में पढने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के संघ ने जिला पदाधिकारी से मिलकर विद्यालय प्रबंधन द्वारा शिक्षा अधिकार कानून एवं बिहार सरकार द्वारा निजी स्कूल के शुल्क को लेकर बनाये गये कानून की अवहेलना किये जाने को लेकर एक आवेदन दिया है।
संघ के अध्यक्ष समरेंद्र कुणाल के नेतृत्व में अभिभावकों ने निजी विद्यालयों में वार्षिक शुल्क लेने पर रोक लगाने, युनिफार्म एवं किताब आदि चिह्नित दुकानों से हीं खरीदने की बाध्यता बंद कराने,स्कूलों में शुल्क आदि सभी भुगतान ऑनलाईन लेने व्यवस्था कराने,आरक्षित एवं वंचित वर्गों के बच्चों का 25 फीसदी नामांकन सुनिश्चित कराने, प्राथमिक स्तर पर शिक्षक अनुपात 30 : 01 तो उच्च प्राथमिक स्तर पर 35 : 01को अनिवार्य कराने,सरकार द्वारा निर्धारित एनसीआरटी की जगह अन्य प्रकाशन की पुस्तक खरीदने की बाध्यता पर रोक लगाने सहित अन्य मांग शामिल है। अभिभावकों ने बताया कि जिला पदाधिकारी द्वारा आवश्यक कारवाई किये जाने का आश्वासन दिया है।




























