महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, किशनगंज में आज अति पिछड़ा मोर्चा के बैनर तले महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।


इस समारोह की अध्यक्षता अति पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार गणेश ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनी देवी की गरिमामयी उपस्थिति रही।


इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के सामाजिक न्याय, शिक्षा एवं समानता के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदानों को विस्तार से याद किया तथा उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।


कार्यक्रम में जिला महामंत्री पंकज कुमार साहा, सोशल मीडिया प्रभारी सुबोध माहेश्वरी, अति पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री अशोक कुमार गुप्ता, जिला सह संयोजक शंकर गुप्ता, महिला मोर्चा महामंत्री दुर्गा स्वर्णकार, अंकुश कुमार, निरंजन सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख विशाल स्वर्णकार, विपता दास सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र एवं समाज के उत्थान हेतु समर्पित रहने के संकल्प के साथ किया गया। हेडिंग दे

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई