महिला ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप,मामला करवाया गया दर्ज

SHARE:

दहेज उत्पीड़न का मामला महिला थाना में करवाया गया दर्ज


किशनगंज/प्रतिनिधि


महिला थाना में  दहेज उत्पीड़न का एक मामला दर्ज करवाया गया है।बंगाल के चाकुलिया थाना क्षेत्र के नजामपुर गांव की निवासी अहमदी बेगम ने महिला थाने में अपने पति मोहम्मद सज्जाद आलम सहित और ससुराल वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

प्राथमिकी में दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महिला की शादी 21 अप्रैल 2017 को बंगाल के चाकुलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक से से हुई थी। शादी के बाद ससुराल पहुंचने पर पति और ससुराल वाले पांच लाख रुपये नगद और एक मोटरसाइकिल की मांग करने लगे।

मांग पूरी न होने पर सभी नामजद आरोपियों ने महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।पीड़ित महिला घर बचाने की उम्मीद में यह सब सहन करने लगी।शादी के बाद उन्होंने एक बेटे अको जन्म दिया,लेकिन इसके बावजूद ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला।

प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़ित महिला अपने दौला स्थित मायके चली गईं।मामले को सुलझाने का भी प्रयास किया गया।लेकिन बात नहीं बनी।आरोपी पति ने दूसरी शादी कर लेने की भी धमकी दी। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। केस का अनुसंधान भी प्रारंभ कर दिया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई