अवैध शराब की बड़ी बरामदगी
कटिहार – कटिहार रेलमंडल में आरपीएफ की ओर से अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आरपीएफ कटिहार ईस्ट के सब इंस्पेक्टर अनुज कुमार एवं अन्य अधिकारी एवं जवानों ने ट्रेन संख्या 15909 अवध असम एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-6 की सघन जांच के दौरान 36 बोतल 13.50 लीटर प्रतिबंधित विदेशी शराब बरामद की।
जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹7,920/- बताई जा रही है।यह शराब एक ट्रॉली बैग में छिपाकर सीट के नीचे रखी गई थी, जिसे जांच के दौरान बरामद किया गया।
इसमें किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। बरामद शराब लावारिस पाई गई। जिसे आरपीएफ द्वारा अग्रिम कार्रवाई हेतु रेल पुलिस कटिहार को सुपुर्द कर दिया गया।
इस संबंध में रेल थाना कटिहार द्वारा कांड संख्या 57/2026,धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।


























