एचपी गैस एजेंसी का एसडीओ ने किया औचक निरीक्षण

SHARE:

संचालक को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने बताया कि ओटीपी के माध्यमसे उपभोक्ताओं को दिए जा रहे हैं गैस का सिलेंडर

बारसोई / कटिहार – अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने बुधवार को स्वाती एचपी गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। संचालक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में लगातार अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में अनुमंडल के सभी गैस एजेंसी का निरीक्षण कर रहे हैं। ताकि गैस उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध हो सके।

अनुमंडल पदाधिकारी के साथ एडीएसओ मनीष कुमार मौजूद रहे। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने कहा कि स्वाती एचपी गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया गया है। जिस में उपभोक्ताओं को दिए जाने वाले गैस पणजी एवं ऑनलाइन के माध्यम से जांच की गई।

जिसमें ऑनलाइन एवं भंडार पंजी को मिलाई गई सभी ठीक पाए गये तथा गोदाम में रखें गैस सिलेंडर का भौतिक सत्यापन किए गए हैं। एवं रखरखाव का भी अवलोकन किया गया। गैस संचालक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि खपत से ज्यादा ऑनलाइन के माध्यम से ओटीपी के प्रति हुए हैं। सभी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर मिले इसके लिए जिला पदाधिकारी के माध्यम से कम से कम प्रतिदिन तीन गाड़ी गैस सिलेंडर मिले इसके लिए पत्राचार करेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील करते हैं कि धैर्य बना कर रखें सभी लोगों को गैस के सरेंडर मिलेंगे नियत समय पर। अफवाह से सभी उपभोक्ता बच्चे। गैस की कमी नहीं है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई