बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा के बीच युवा चेहरा देने की मांग

SHARE:

विकास की विरासत और भविष्य की उम्मीदें – एसके सुमन

कटिहार – लगभग तीन दशकों से नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास, सुशासन और स्थिरता का एक नया अध्याय लिखा है। उनकी दूरदर्शी नीतियों और मजबूत प्रशासनिक क्षमता ने राज्य को नई पहचान दिलाई है। सड़क,शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में किए गए उनके कार्यों को प्रदेश की जनता आज भी गर्व के साथ याद करती है।

यही कारण है कि उनका योगदान न केवल ऐतिहासिक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी रहेगा।वर्तमान समय में जब यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि वे नई जिम्मेदारियों की ओर अग्रसर हो सकते हैं, तब बिहार एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा दिखाई देता है। यह केवल नेतृत्व परिवर्तन का क्षण नहीं, बल्कि एक नए युग की शुरुआत का संकेत भी हो सकता है। ऐसे समय में प्रदेश की जनता की भावनाएँ स्पष्ट रूप से एक ऐसे नेतृत्व की ओर इशारा करती हैं, जो युवा, ऊर्जावान और भविष्य के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण रखने वाला हो।

इसी क्रम में ई,निशांत कुमार का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। एक शिक्षित, समझदार और संस्कारित व्यक्तित्व के रूप में वे युवाओं की उम्मीदों का प्रतीक बनते जा रहे हैं। माना जा रहा है कि उनमें वह क्षमता और विजन है, जो बिहार को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जा सकता है। जनता के बीच यह भावना तेजी से उभर रही है कि अगर उन्हें नेतृत्व का अवसर दिया जाए, तो वे राज्य के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित कर सकते हैं।

इस पूरे परिदृश्य पर जदयू प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य डॉ.सुशील कुमार सुमन ने भी अपनी महत्वपूर्ण सुझाव दी है। डॉ. सुमन का मानना है कि नीतीश कुमार द्वारा स्थापित विकास और सुशासन की मजबूत नींव को आगे बढ़ाने के लिए अब समय के अनुसार नेतृत्व में नई ऊर्जा का समावेश आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में इं निशांत कुमार को आगे लाना चाहिए। ताकि बिहार की प्रगति की गति और तेज हो सके।

उनके अनुसार,यह मांग केवल उनकी व्यक्तिगत राय नहीं,बल्कि जनभावनाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की भावना का प्रतिबिंब है। डॉ. सुमन ने यह भी कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व इस दिशा में निर्णय लेता है, तो यह बिहार के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि युवा नेतृत्व राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सक्षम होगा।

इस मुद्दे पर समाज के विभिन्न वर्गों और जदयू से जुड़े गणमान्य नेतागण नरेश शर्मा,शिव प्रकाश गारोदिया, संजय सिंह,प्रिंस सिंह,रवि महावर, दीपक कुमार, मोजीबुर रहमान, संजीव श्रीवास्तव,रमेश मंडल,रणधीर जायसवाल, मोहन सिंह,मनोज मंडल, सरिता देवी, मीना शर्मा, रेखा साह एवं निवेदिता मंडल आदिने भी एक स्वर में इस मांग का समर्थन किया है। सभी ने कहा कि वे जदयू के समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते पार्टी और बिहार के उज्ज्वल भविष्य के लिए युवा और ऊर्जावान नेतृत्व को आगे देखने के इच्छुक हैं।

रिपोर्ट:सत्येंदु सुमन

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई