नहाने के दौरान डूबने से किशोर की मौत, परिजनों में पसरा मातम

SHARE:

मनिहारी आजमपुर गोला गंगाघाट पर घटी घटना

मनिहारी/कटिहार – थाना क्षेत्र के आजमपुर गोलाघाट पर नहाने गये पन्द्रह वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गयी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहाने के दौरान किशोर गहरे पानी मे चला गया. चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने डूबते किशोर को बाहर निकाल कर अनुमंडल अस्पताल भेजा।

लेकिन युवक ने दम तोड दिया। घटना की पुष्टि करते हुए अंचल पदाधिकारी मनिहारी मो. ईस्माईल ने बताया कि मनिहारी बीएन कालोनी निवासी दिलीय यादव का पन्द्रह वर्षीय पुत्र रौशन कुमार आजमपुरगोला घाट नहाने गया था.

जहां डूबते किशोर को ग्रामीणों के सहयोग से अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया. जहां किशोर की दर्दनाक मौत हो गयी। मौके पर मनिहारी पुलिस पहुंचकर शव को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरीकर पोस्टमार्टम हेतु कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है। मपोस्टमार्टम रिपोर्ट व पुलिस जांच से सच सामने आ सकेगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई