नया प्राथमिक विद्यालय बड़ा बिरुवा में वार्षिक मूल्यांकन 2026 का परीक्षाफल प्रकाशन सह प्रगति पत्रक वितरण समारोह आयोजित

SHARE:

कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम

प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय बड़ा बिरुवा में वार्षिक मूल्यांकन 2026 का परीक्षाफल प्रकाशन सह प्रगति पत्रक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी भी आयोजित की गई।

इस दौरान सभी अभिभावक अपने बच्चों का परीक्षा परिणाम देख कर खुशी जाहिर किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापिका रानी कुमारी ने कहा कि इस माह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का थीम था प्रवेश से प्रगति तक विद्यालय और अभिभावक का सामंजस्य था।

उन्होंने सभी अभिभावकों से कहा कि अब बच्चे अगली कक्षा में जा रहे हैं। आप सभी अपने बच्चों को प्रति दिन विद्यालय भेजे तथा वर्ग एक में 6 वर्ष के बच्चे का नामांकन करवाएं।शिक्षा विभाग आपके बच्चों के शिक्षा के लिए हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कर रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई