किशनगंज:अरसी बेगम ने 468 अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रौशन,किया गया सम्मानित

SHARE:

कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज खान

मैट्रिक परीक्षा में प्रखंड के मजगामा पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय कन्हैयाबाड़ी के छात्रा अरसी बेगम ने 468 अंक हासिल कर जिला स्तर पर में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इससे छात्रा अरसी बेगम के गांव डिंगसोल में खुशी का माहौल है।

इस दौरान उच्च माध्यमिक विद्यालय कन्हैयाबाड़ी में समारोह आयोजित कर छात्रा अरसी बेगम को शिक्षकों के द्वारा फूल माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।

इस मौके पर प्रधानाध्यापक साकीब अनवर सहायक
सूरज राज,मुराद अहमद,रोशन कुमार शर्मा,सुभाष कुमार,तनवीर आलम,मुशर्रत सुल्तान,रुखसाना अंजुम, सुजीता नेत्री,समा एरम,आकांक्षा त्रिपाठी, लिपिक रोशन कुमार इत्यादि मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!