कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम
प्रखंड के बिशनपुर पंचायत के स्वर्ग धाम बिशनपुर में सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन पंचायत के मुखिया पिंटू कुमार और सरपंच हाजी जलालउद्दीन के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
इस मौके पर वार्ड सदस्य प्रतिनिधि कुमार प्रखर आर्य,सांसद प्रतिनिधि कोचाधामन शहनवाज हैदर,उप सरपंच राजन गुप्ता,समाजसेवी अबसार आलम, वार्ड सदस्य शहंशाह अंसारी,राजेंद्र खेतावत,सबीह अनवर पप्पू,नीरज साह, श्याम साह,अजय दास,लाल बाबू दास,अनिल पासवान, सुमन चौधरी,मतीन आलम,अमित दास,बरसातू आलम, टून्न मल्लिक,अरशद आलम इत्यादि मौजूद थे। इस दौरान जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने स्वर्ग धाम परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।




























