कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम
खिदमत ए खल्क किशनगंज के तत्वावधान में प्रखंड के
जनता कन्हैया बाड़ी में इमाम अहमद रजा खां बरेलवी का जन्म दिवस मनाया गया।जिस में बड़ी संख्या में इलाके के आलिम ए दीन व हाफिज ए कुरान और मस्जिदों के इमाम शामिल हुए।इस अवसर पर नालेज यूनीवर्सिटी के फाउंडर डॉ गुलाम जाबीर शम्स मिस्बाही ने कहा कि इमाम अहमद रजा खां बहुत बड़े विद्वान थे ।

उन्होंने मुसलमानों की रहनुमाई कर इमान को पुख्ता किया है। इस अवसर पर जश्न ए यौमे रजा व इफ्तेताह खिदमत ए खल्क किशनगंज का पुनर्गठन किया गया।मुफ्ती मक्की रजा,मुफ्ती कामरान अहमद,मुफ्ती मुजम्मिल मिस्बाही की मौजूदगी में मुफ्ती जमील अख्तर को सचिव और मौलाना सरफराज अहमद तहसीनी को अध्यक्ष मौलाना अशफाक नूरी को उप सचिव,हाफिज सज्जाद हुसैन को उपाध्यक्ष मुफ्ती रबी रजा निजामी को खजांची, मास्टर मुजाहिर आलम को उप खजांची तथा हाफिज मोअज्जम रजा को मुबल्लिग बनाया गया है।

इस अवसर पर मौलाना अबुल कलाम नूरी ने कहा कि इलाके के लिए दीनी समाजी काम के लिए मिशन खिदमत ए खल्क का गठन किया गया है। इस से बेहतर काम होगा। इस मौके पर हाफिज नौमान रजा,हाफिज बदरुदुज्जा, हाफिज अतीक, हाफिज फैजान रजा ,हाफिज दिलशाद रजा,हाफिज मुशर्रफ रजा ,हाफिज उस्मान गनी,हाफिज शाह आलम, मौलाना अरशद ,मौलाना असलम रजा मौलाना अयान रजा ,मौलाना आले रसूल इत्यादि मौजूद थे।




























