नगर के 35574 में से अबतक 27303 बकायादार ने योजना का फायदा उठाया
वनटाईम सेटलमेंट में 9 करोड़ 83 लाख का हुआ वसूली
कटिहार – नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए आज होल्डिंग टैक्स देने वालो के लिए छुट का आखिरी दिन है। आज तक बिना ब्याज का बकाया होल्डिंग टैक्स जमा कर सकते हैं। नगर आयुक्त संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का आज तक जनता उठा सकते हैं। शहर के के 35574 में से अबतक 27303 बकायादार ने योजना का फायदा उठाया है। जबकि 8271 लोगों ने टैक्स जमा नही किया है।
यह आकड़ा बिजली कनेक्शन पर आधारित है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। विभाग की ओर से जनता के लिए जो भी योजना निकाला गया है। उसका फायदा जरूर जनता को मिलना चाहिए। बिना ब्याज दिये मुलधन बकाया टैक्स जमाकर आदर्श नागरिक का परिचय दे ।
निगम आपके विकास के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि वनटाईम सेटलमेंट में नगर निगम की ओर से 9 करोड़ 83 लाख का हुआ वसूली हुआ है। निगमायुक्त ने कहा कि छुट्टी के दिन भी आज निगम कार्यालय का काउंटर खुला हुआ है और डोर टू डोर भी निगम कर्मी योजना का लाभ देने के लिए पहुंच रहे हैं।




























