अररिया /बिपुल विश्वास
बिहार विधालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने पर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा जा रहाहै.फारबिसगंज के भागकोहालिया स्थित यूनिक कोचिंग सेंटर में मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन होने पर छात्र-छात्राओं को बधाई दी गई। इस मौके पर कोचिंग के डायरेक्टर एल.के झा व साइंस के शिक्षक आदित्य झा व अंकित झा सभी सफल छात्राओं को शुभकामनाएं व्यक्त की।
उन्होंने बताया कि हमारे संस्थान से 35 छात्र छात्राओं ने एग्जाम दिया और 26 छात्र-छात्राओं ने एग्जाम प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की|
एक भी छात्र फेल नहीं हुए जिसमें कुछ सफल छात्राएं में सरोज कुमार 444, शालिनी कुमारी 391, विक्रम कुमार 387, प्रीति लामा 329, अनुराग कुमार 382सृष्टि कुमारी 304, राजू कुमार, आंचल कुमारी, आमना परवीन, दीपिका कुमारी, निशा कुमारी, चंचल कुमारी , आयुष राय,आदि दर्जनों छात्र-छात्राएं हैं




























