बरारी थाने का एसपी ने किया औचक निरीक्षण,लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

SHARE:

बरारी /कटिहार – सोमवार को पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बरारी थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुमेश कुमार एवं पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर अपर थानाध्यक्ष छोटू कुमार सहित थाना की पूरी टीम मौजूद रही।निरीक्षण के दौरान एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-टु रंजन कुमार सिंह , अंचल निरीक्षक कोढ़ा तथा थानाध्यक्ष की उपस्थिति में थाना के विभिन्न अभिलेखों का गहन अवलोकन किया।

उन्होंने कांड अन्वेषण की प्रगति, सीसीटीएनएस प्रणाली, दागी पंजी, मालखाना तथा सीडी पार्ट-2/3 समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।एसपी ने थाना के समग्र कार्यों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को लंबित कांडों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अनुसंधान में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखना आवश्यक है, ताकि आम जनता को न्याय मिल सके।निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, अभिलेख संधारण एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और सजगता के साथ करने का निर्देश दिया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई