रेलवे ने चलाया मेगा टिकट चेकिंग अभियान 8,14,548/ रूपए जुर्माना वसुला गया

SHARE:

कटिहार – कटिहार रेल मंडल अंतर्गत कटिहार,बारसोई, किशनगंज एवं जोगबनी रेलवे स्टेशनों पर व्यापक स्तर पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के बीच व्यापक जागरूकता के साथ-साथ सख्ती भी देखने को मिली।यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक किरेद्र नरह तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुप कुमार सिंह के निर्देशानुसार संचालित किया गया।

अभियान के प्रभाव से बिना टिकट यात्रियों के बीच हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई तथा रेलवे द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। रेल प्रशासन ने यात्रियों से पुनः अपील की है कि वे बिना टिकट यात्रा न करें एवं हमेशा वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें।इस अभियान में विभिन्न अधिकारियों की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

जिसमें श्रीमती संगीता मीनामंडल वाणिज्य प्रबंधक, कटिहार जंक्शन, जितेंद्र कुमार सिंह सहायक वाणिज्य प्रबंधक बारसोई स्टेशन, निशांत कुमार सहायक वाणिज्य प्रबंधक जोगबनी स्टेशन,प्रतिमय चौधरी सहायक वाणिज्य प्रबंधक न्यू जलपाईगुड़ी किशनगंज स्टेशन शामिल रहे। इसके अतिरिक्त, वाणिज्य विभाग एवं टिकट चेकिंग स्टाफ की बड़ी टीम ने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

इस दौरान कुल टिकट चेकिंग स्टाफ 38,आरपीएफ बल के 15 जवान सक्रिय रहें। कुल मामले 1090 लोगों से ₹8,14,548/- राशि वसुली गयी ।इस दौरान लगभग दो दर्जन से अधिक ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया गया। जिसके माध्यम से बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा एवं राजस्व हानि को रोकने हेतु प्रभावी कार्रवाई की गई।रेल प्रशासन यात्रियों से आग्रह करता है कि वे वैध टिकट के साथ यात्रा करें एवं रेलवे के नियमों का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित,सुगम एवं व्यवस्थित बनी रहे।

रिपोर्ट:सत्येंदु सुमन

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई