बाबरबन्नी विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

SHARE:

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

मनिहारी /कटिहार – प्रखंड के धुरियाही पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय बाबरबन्नी में सोमवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर प्रवेश से प्रगति तक,विद्यालय और अभिभावक साथ-साथ” विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के तहत कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए। विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्षा श्रीमती फुलन देवी ने इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान शिक्षक एवं सभी शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता में शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय बाबरबन्नी एवं सिफ्टेड उच्च माध्यमिक विद्यालय महियारपुर के अभिभावक, छात्र छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। प्रधान शिक्षक राकेश कुमार पासवान ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें तथा नए नामांकन अभियान में सहयोग करें, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जा सके।

उन्होंने बताया कि अच्छे परिणाम लाने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए प्रत्येक कक्षा के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया है। साथ ही कक्षा 5 एवं कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रधान शिक्षक राकेश कुमार पासवान,वरीय शिक्षक नफीस , शिक्षिका रानी कुमारी, अजहर आलम, आशीष रंजन, इमरान अती, अनिल सिंह एवं शशेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई