नाबालिग लड़की के साथ गलत हरकत करने के आरोप में एक युवक को किया गया गिरफ्तार

SHARE:

पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज करवाई गई थी प्राथमिकी

किशनगंज/प्रतिनिधि

सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ गलत हरकत करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।आरोपी शुकलाल सोरेन को शुक्रवार की शाम को उसके घर के पास से पकड़ा गया।

मामले में गुरुवार को उक्त युवक के विरूद्ध एक नाबालिग लड़की के साथ गलत हरकत करने के आरोप में पोस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी।दर्ज प्राथमिकी में यह आरोप लगाया गया था की पीड़ित नाबालिग लड़की बुधवार को अपनी मां के साथ खेत में काम करने गई थी। नाबालिग लड़की पहले ही खेत से घर के लिए निकल गई थी।

नाबालिग लड़की की मां बाद में घर पहुंची थी।जब नाबालिग लड़की की मां घर पहुंची तो नाबालिग लड़की घर में नहीं मिली थी।तब खोजबीन में पता चला था की नाबालिग लड़की को पास में एक घर में किसी के द्वारा बंद करके रखा गया है।परिजन वहां पहुंचे थे और नाबालिग लड़की को परिजन अपने घर लेकर आ गए थे। घर आने पर नाबालिग लड़की ने अपनी मां को बताया था की उसके साथ एक युवक ने गलत हरकत किया था।इसी मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर थाना की पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई