बलरामपुर में शांति और सौहार्द पूर्वक मनाया गया ईद का त्यौहार 

SHARE:

बलरामपुर /कटिहार – प्रखंड प्रखंड क्षेत्र के सभी स्थानों में शनिवार को ईद उल फितर की नमाज शांतिपूर्ण वातावरण में अकीदत के साथ पढ़ी गयी।ईद की नमाज पढ़ने के लिए मुस्लिम भाइयों ने सात बजे से ईदगाहों एवं मस्जिदों में पहुंचने लगे।

जहां सवा नो बजे से लेकर साढ़े नो बजे तक सभी स्थानों में ईद की नमाज अदा कर ली गयी।शुक्रवार की रात क्षेत्र में जबरदस्त बारिश होने की वजह से बहुत से ईदगाह में नमाज अदा नहीं किया जा सका।लोगों को अपने अपने गांव के मस्जिदों में ही नमाज पढ़नी पड़ी। नमाज के बाद इमाम साहब के द्वारा खुतबा पढ़ा गया।

तथा खुतबा खत्म होते ही सबों ने अपने व परिवार सहित देश दुनिया के लोगों के लिए अमन चैन व तरक्की की दुआ मांगी।

इसके बाद युवाओं बुजुर्गों एवं बच्चों ने एक दूसरे के साथ गला मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।सभी ईदगाहों में नमाज से पहले ईमाम साहब के द्वारा रसूल अल्लाह सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम के पद चिन्हों पर चलकर उसकी सुन्नतों पर अमल करने को कहा गया।ईदगाहों एवं मस्जिदों के बाहर सुरक्षा को लेकर पुलिस बलों की तैनाती की गई थी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई