कटिहार:जिले में अकीदत के साथ मनायी गयी ईद,दुआओं को उठे हाथ

SHARE:

कटिहार ग्रामीण – पाक व मुक्कदस माह ए रमजान के उपरांत ईद उल फितर की चांद के दीदार के साथ ही मोबारकबाद का सिलसिला शुरु हो गया । ईद ऊल फितर की नमाज अदाकर लोगों ने अमन व खुशहाली की दुआ की । एक दूसरे से गले लगकर मोबारकबाद दी।इसी क्रम में शनिवार को मनिहारी प्रखंड क्षेत्र में भी ईद-उल-फितर की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई।

नवाबगंज ईदगाह में भी बडी संख्या में नमाजियों ईद की नमाज अता की ।जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। नमाज के बाद, लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और मिठाइयाँ बाँटीं।इस मौके पर इस्लामिक धर्म गुरूओं ने अपने संबोधन में कहा कि रमजान के महीने में रोज़ा रखने वाले रोजेदारों को चाहिए कि वे समाज में भाईचारा और सद्भावना को बढ़ावा दें। गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें। अपने आचरण से इस्लाम की शिक्षाओं का पालन करें।

उन्होंने यह भी कहा कि ईद का त्योहार हमें आपसी प्रेम और एकता का संदेश देता है, जिसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए।मनिहारी प्रखंड के अन्य पंचायतों में भी ईद की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। स्थानीय प्रशासन की ओर से विधि व्यवस्था की संधारण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे ।

त्योहार परमपरागत रुप से शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह,,एसडीपीओ बिनोद कुमार ,पुलिस निरीक्षक पप्पु कुमार,बीडीओ सनत कुमार , थानाध्यक्ष पंकज आनंद ,अपर थानाध्यक्ष अलग अलग क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर नजर बनाये हुए थे।सभी मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं और सामूहिक भोज का आयोजन किया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई