ईदगाहों में जुटी भीड़, लोगों ने मांगी शांति और समृद्धि की दुआ
बरारी /कटिहार -बरारी प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को ईद – उल – फितर का पर्व पूरे हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह होते ही विभिन्न ईदगाहों में नमाज अदा करने वालों की भीड़ जुटने लगी।
नगर पंचायत बरारी, लक्ष्मीपुर, पूर्वी बारीनगर, वैशाखाघाट, मरघिया, गुरमेला, शिशिया,कजरा, जगदीशपुर, सिक्कट,बरेटा, बंका, उचला, कांतनगर, सुजापुर, दुर्गापुर, बेशगीविंदपुर, मोहनाचांदपुर और सुखासन सहित कई जगहों के ईदगाहों में तय समय पर शांति के बीच नमाज अदा की गई। इस दौरान रोजेदारों ने देश की तरक्की, सुख-समृद्धि और अमन की कामना की।
नमाज खत्म होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। ईदगाहों के आसपास सौहार्द और एकता का सुंदर दृश्य देखने को मिला। बच्चे नए कपड़ों में काफी खुश नजर आए, वहीं युवा और बुजुर्गों ने भी मिलकर त्योहार की खुशियां बांटीं।
मौके पर कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, पूर्व विधायक मंसूर आलम, मुखिया प्रतिनिधि अब्दुल्लाह, मो. इब्राहिम, मकबूल आलम, जुहैर आलम, मशकूर आलम, मो मिकाइल, मो आलम, मो कलाम, प्रमुख प्रतिनिधि मो इलियास, खैरुल बसर, नियमातुर रहमान, पैक्स अध्यक्ष मो शाहबुद्दीन, मो. शरीफूल, मो. शाहजहां,अबू तालिब, मो मुबारक, जमील अख्तर, मो जाबिर, मंजूर आलम,अशफाक आलम, सैयदुर रहमान, नईम अख्तर, मो बबलू, मो इरफान, मो मुबारक और सऊद आलम आदि ने लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं।
मौके पर लक्ष्मीपुर मस्जिद में पूर्व मुखिया सह उप प्रमुख प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह संजू ने एक दूसरे को मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह त्योहार आपसी सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।
विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु बीडीओ धीरेन्द्र धीरज, बीपीआरओ सह बीईओ राज कुमार सिंह, सीओ मनीष कुमार, बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार, सेमापुर थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार, एसआई छोटू कुमार, एसआई दिवाकर सरकार समेत अन्य अधिकारी और पुलिस बल विभिन्न ईदगाहों पर तैनात रहे। पूरे क्षेत्र में कहीं से भी किसी तरह की अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली और पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।



























