कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम
ईद के मद्देनजर कठामठा में पूर्व विधायक हाजी इजहार असफी की ओर से ईद मिलन समारोह आयोजित किया गया। ईद मिलन समारोह में शामिल हुए लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की।
ईद मिलन समारोह में शामिल हुए लोगों का पूर्व विधायक हाजी इजहार असफी विधायक प्रतिनिधि इम्तियाज असफी एवं असफी परिवार की ओर से भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक हाजी इजहार असफी ने कहा कि ईद मिलन समारोह आपसी प्रेम और सामाजिक सद्भाव का अनुठा उत्सव है।यह हमें नफरत को छोड़कर एक दूसरे से मोहब्बत का संदेश देता है।
किशनगंज की पाक सरजमीं हमेशा से ही आपसी सौहार्द एवं सदभावना के लिए जाना जाता है। ईद मिलन समारोह में विधायक सरवर आलम बीडीओ श्रीराम पासवान एसएचओ रंजय कुमार सिंह बीईओ रोशन कुमार मुखिया पिंटू चौधरी पूर्व मुखिया जकी अनवर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सादिर आलम समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।



























