कोचाधामन में हर्षौल्लास पूर्वक मनाया गया ईद का त्यौहार

SHARE:

कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम


प्रखंड क्षेत्र में ईद उल फितर का पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। विभिन्न ईदगाहों में लोगों ने ईद उल फितर की दो रिकात नमाज अदा कर अपने गुनाहों की मगफिरत व सुख शांति और समृद्धि के लिए दुआ मांगी।

नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।कहा जाता है कि पवित्र महीना रमजान के रुहानी सफर की आखिरी मंजिल ईद उल फितर है।

मुस्लिम समुदाय को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। इस संबंध में
कारी एजाज अहमद फैजी ने कहा कि ईद-उल-फितर मानव समुदाय के लिए‌ आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना और सहानुभूति व विश्व बंधुत्व को बढ़ावा देने का त्योहार है। ईद को लेकर विधि व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन सक्रिय रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई