कटिहार: मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर बताकर पीट

SHARE:

पुलिस ने की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील

कदवा /कटिहार – कदवा प्रखंड क्षेत्र के कदवा गाँव में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला को बच्चा चोर होने के संदेह में कुछ लोगों ने पकड़कर मारपीट कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला इधर-उधर भटक रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया और शोर मचाने लगे। जिस पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गयी।

देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और महिला के साथ धक्का मुक्की व मारपीट की गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ से छुड़ाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही है। बच्चा चोरी की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

कदवा पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है साथ ही किसी संदिग्ध स्थिति में स्वयं कानून हाथ में लेने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाहें पहले भी फैल चुकी हैं, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं सामने बराबर आती रही हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई