समेकित कृषि प्रणाली व गुणवत्तामूलक फसल को लेकर जैविक,प्राकृतिक खेती,दलहन फसल लगाने कर जोर
कटिहार – जिला स्थित संयुक्त कृषि भवन परिसर में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण के संयोजकत्व में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी गुरुवार को सम्पन्न हो गया।इस आयोजन के उद्घाटन मौके पर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने इस तरह के आयोजनों को किसानों के लिए उपयोगी बताया। कहा कि इसके माध्यम से एक जगह किसान, कृषि वैज्ञानिक,कृषि की अन्य आनुसंगिक क्षेत्रों से जूडे अधिकारी,कर्मी,दूर ग्रामीण क्षेत्रों में खेती मे नवाचार अपनाकर बेहतर उत्पादन प्राप्त करनेवाले किसान अपने अनुभव साझा करते हैं।
कृषि क्षेत्र के अधिकारी सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जाधकारी देते हैं। बेहतर फसल प्राप्त करने सहित कम लागत मे अधिक पैदावार की तकनिक से अवगत कराते हैं। श्री द्विवेदी ने रासयनिक ऊर्वकों पर निर्भरता कम करने की अपील करते हुए प्राकृतिक व जैविक खेती को अपनाने की अपील की।मेला सह प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण समेकित कृषि प्रणाली का माडल आकर्षण का केन्द्र बना रहा। जिसमें एक ही भू खंड पर बकरी पालन,दुग्ध उत्पादन, मछली पालन,जैविक खाद उत्पादन,ऊद्यानिक फसल, उगाने,मशरूम उत्पादन का प्रदर्श लगाये गये थे। इसके माध्यम से किसान एक ही भू खंड पर एक समय मे एक से अधिक उत्पादन प्राप्त कर अपनी आय में बृद्धि कर सकते हैं।
इस मौके पर संयुक्त कृषि निदेशक शस्य पूर्णियां मनोज कुमार ने किसानों से जलवायु आधारित फसल लगाने, गुणवत्तामूलक फसल के लिए परम्परागत कृषि अपनाने की अपील की। इस मौके पर अपने संवोधन में जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा के परियोजना निदेशक मिथिलेश कुमार ने जिले में कृषि व इसकी आनुसंगिक क्षेत्रों में बेहतर उत्पादन के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। जिला पदाधिकारी के मार्ग दर्शन मे किसान रजिस्ट्रेशन की दिशा में बेहतर प्रदर्शन की जानकारी दी।
श्री कुमार ने दो फसलों के बीच तेलहन फसल लगाने की किसानों से अपील की ताकि भूमि की ऊर्वरा शक्ति पुर्नस्थापित हो सके। गंगा किनारे अवस्थित पंचायतों मे जल प्रदूषण रोकने की दिशा में जैविक खेती सहित प्राकृतिक खेती अपनाने की किसानों से अपील की। इस मौके पर उप परियोजना निदेशक आत्मा शशिकांत झा ने आत्मा के माध्यम से कृषि मे नवाचार सहित अन्य उन्नत तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधानों व राज्य के बाहर व अन्य जिलों में किसानों के ज्ञानवर्धन के लिए प्रशिक्षण जैसी उपयैगी जानकारी दी।
जिले में आत्मा के माध्यम से किसानों के बीच प्रशिक्षण व अन्य जानकारी उपलव्ध कराकर बेहतर उत्पादन की दृष्टि से मखाना, मक्का, फल, सब्जी के उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर उपलब्धि की जानकारी दी। इस मोके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी,जिला पशुपालन पदाधिकारी,गव्य विकास पदाधिकारी, जिला सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, ने अपने अपने विचार रखे.मुंशी प्रेमचंद कलाजत्था के कलाकारों ने आगत अतिथियों व किसानों के सम्मान मे स्वागत गान प्रस्तुत की. मंच का सफल संचालन वरीय कृषि समन्वयक अभिनंदन झा व शिवानी गुप्ता ने की।
इस मेले कृषि प्रदर्शनी के आयोजन में लेखापाल प्रभाकर कुमार,आदित्य कुमार, सुनील कुमार व अन्य कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही। इस मौके पर प्रगतिशील किसान प्रभुनाथ सिंह, मैंगो मेन के रुप में ख्याति प्राप्त कालीदास बनर्जी, पंचलाल मंडल, सुरेश मंडल ने भी अपने अनुभव साझा किये. बेहतर कृषि प्रदर्श एवं कृषि संबंधी उपस्कर, उपकरण की स्टाल के लगानेवालों को भी प्रशस्तीपत्र देकर सम्मानित किया गया। बेहतर प्रदर्श के लिए प्रगतिशील किसान प्रभुनाथ सिंह डहेरिया निवासी, समेकित कृषि प्रणाली की प्रदर्श, किसान पंचलाल मंडल,गोपाल राम भगत,राम सुरेश कुमार,शशि सिन्हा,इफ्को,सर्व सेवा समिति, जिला गव्य,पशुपालन विभाग सहित अन्य अनेक को प्रवस्ति पत्र देकर डीएओ ने सम्मानित किया।



























