कटिहार में 17 पियक्कड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया

SHARE:

आजमनगर /कटिहार – थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब पीकर बवाल करने वाले 17 पियक्कड़ को आजमनगर पुलिस ने बुधवार की रात्रि गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आजमनगर बाजार सहित थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे थे।

लोगों के द्वारा दिए गए सूचना के आधार पर आजमनगर पुलिस ने 17 लोगों को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में बुधवार की रात्रि गिरफ्तार किया है ।

थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि मद निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर सभी को कोर्ट में प्रस्तुत करवाया जाएगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई