कटिहार – कटिहार रेलमंडल अंतर्गत आरपीएफ ईस्ट पोस्ट एवं सीपीडीएस की संयुक्त टीम द्वारा स्टेशन पर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान यात्रियों के सामान चोरी में संलिप्त एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की तलाशी के दौरान उसके पास से एक चोरी का मोबाइल फोन कीमत लगभग ₹18,000 तथा ₹2,430 नकद बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक का नामअभय कुमार यादव(23) कुमारीपुर जिला कटिहार का रहने वाला बताया जाता है।
जिसे आरपीएफ द्वारा अग्रिम कार्रवाई हेतु रेल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में रेल पुलिस ने रेल थाना में उस पकड़े गए युवक के विरुद्ध कांड संख्या 35/26 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वही पकड़े गए आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि आरपीएफ कमांडेंट के निर्देश पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु स्टेशन परिसर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।



























