मनिहारी /कटिहार -नारायणपुर फोरलेन पर गुरु वार सुबह करीब 10 बजे सीएनजी टेंपो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो कटिहार की ओर से गलत लेन में तेज रफ्तार से आ रही थी।
जबकि बाइक सवार युवक मनिहारी से कटिहार की ओर जा रहा था। इसी दौरान टेम्पो ओर बाईक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक हर्ष कुमार पिता सौरभ सिंह नया टोला मनिहारी गंभीर रूप से घायल हो गए। टेंपो पर सवार मीरा देवी पति योगेंद्र यादव, मरंगी मानसही तथा उपेंद्र राम, रंगाकोल गोविंदपुर सालेपुर भी जख्मी हुए। ग्रामीणों की मदद से तीनों को अनुमंडल अस्पताल मनिहारी पहुंचाया गया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद बाइक चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया। अन्य दो घायलों का इलाज मनिहारी अस्पताल में जारी है। दुर्घटना के बाद पीडितों की नगद राशि व मोबाईल सडक पर बिखर गया था। जिसे स्थानीय पत्रकार सनोवर ने सहेजकर इसके हकदार को सुपुर्द किया। पीडित अपनी धगद राशि, मोबाईल फोन पाकर युवा पत्रकार मो सनोवर के प्रति आभार जताया।
घटना की सूचना पर मनिहारी प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह ट्रैफिक नियमों की अनदेखी मानी जा रही है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे गति सीमा, सही लेन और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।



























