फलका में ड्यूटी जा रहे नाइट गार्ड से बाइक की लूट,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

फलका /कटिहार – शनिवार की संध्या करीब साढ़े सात बजे फलका थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे-77 पर अमरपुर गांव समीप ड्यूटी पर जा रहे एक नाइट गार्ड का बाइक अज्ञात बदमाश द्वारा छीनकर फरार होने की घटना प्रकाश में आया है।मामले में नाइट गार्ड ने अज्ञात बदमाश के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है।

पीड़ित नाइट गार्ड कैलाश पंडित चांदपुर निवासी ने दर्ज प्राथमिकी में जिक्र किया है कि मैं अपना रिश्तेदार भोला पंडित भवानीपुर भागलपुर निवासी का बाइक लेकर रात्रि ड्यूटी करने पूर्णिया जिले के धमदाहा आईटीआई कॉलेज जा रहा था।

इसी दौरान करीब साढ़े सात बजे संध्या स्टेट हाइवे-77 पर अमरपुर गांव समीप नशे में धुत एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति पीछे से आय और मुझे रोककर बाइक छीनकर गोपालपट्टी की ओर फरार हो गया।

वहीं घटना के बाद पुलिस अज्ञात बदमाशों की पहचान के लिए जगह – जगह लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।मामले थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि पीड़ित नाइट गार्ड द्वारा आवेदन मिला है,प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई