डीआरएम कप 2026 में रोमांचक मुकाबले में इलेक्ट्रिक और एस एंड टी विभाग की शानदार जीत

SHARE:

कटिहार – कटिहार रेल मंडल में चल रहे अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के डीआरएम कप 2026 में दूसरे दिन खेले गए दोनों मुकाबले काफी रोमांच, उत्साह और शानदार खेल प्रदर्शन से भरपूर रहा।खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों के उत्साह ने पूरे मैदान को खेलमय बना दिया।

इसमें पहला मुकाबला रेल की इलेक्ट्रिकल बनाम पर्सनल के साथ हुए मैच में इलेक्ट्रिकल और पर्सनल विभाग आमने-सामने थे। पर्सनल टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का निर्णय लिया। इलेक्ट्रिकल टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और निर्धारित ओवरों में 195 रन बनाकर पर्सनल को 196 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया। वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी पर्सनल टीम 102 रन पर ही सिमट गई।

इस तरह इलेक्ट्रिकल टीम ने 93 रनों से शानदार विजय दर्ज की।इस मैच के मैन ऑफ द मैच गौरव सिन्हा रहे, जिन्होंने 22 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलने के साथ-साथ 3 विकेट भी झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।मैच में अंपायर की भूमिका अनुराग और दीपक ने निभाई, जबकि स्कोरर के रूप में सिद्धांत सिंह और कमेंट्री की जिम्मेदारी अमित सागर ने सफलतापूर्वक संभाली।

दूसरा मुकाबला रेल की एस एंड टी बनाम अकाउंट्स विभाग के बीच खेला गया। अकाउंट्स विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन एस एंड टी की सटीक गेंदबाज़ी के सामने उनकी टीम निर्धारित 20 ओवर में केवल 96 रन ही बना सकी और 97 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी एस एंड टी टीम ने आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए महज़ 11 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और शानदार जीत दर्ज की।

इस मैच के मैन ऑफ द मैच एस एंड टी के राजीव यादव रहे, जिन्होंने 4 ओवर में मात्र 16 रन देकर 3 विकेट झटके और विरोधी टीम की कमर तोड़ दी।टूर्नामेंट के दौरान आयोजन समिति के सदस्य राकेश रंजन, वेद प्रकाश, बुबली, संजीव, पिंटू, पीपू, गौतम, सतीश, सोनू, संतोष सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे और पूरे आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।डीआरएम कप 2026 के ये मुकाबले खेल भावना, टीमवर्क और उत्साह का बेहतरीन उदाहरण बने। आने वाले मैचों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई