सांसद पप्पू यादव ने अग्निपीड़ितों को आर्थिक सहायता किया प्रदान,सरकार से विशेष पैकेज की मांग

SHARE:

कुर्सेला अग्निकांड के बाद पप्पू यादव का बड़ा ऐलान

10 लाख की नगद राहत बांटी

सरकार से मांगी विशेष पैकेज की मांग

कटिहार – जिले के कुर्सेला हाट में हुये भीषण अग्निकांड के बाद पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पीड़ितों के बीच पहुंचे और नगद राहत राशि का वितरण किया। उन्होंने अपने सहयोगियों और नजदीकी मित्रों के सहयोग से लगभग 10 लाख रुपये की नगद सहायता अग्नि पीड़ितों को प्रदान की। इस दौरान सांसद पप्पू यादव ने कहा कि कोशी और सीमांचल का इलाका उनके घर का आंगन जैसा है, इसलिए वे यहां के लोगों के हर सुख-दुख में शामिल रहने की कोशिश करते हैं।

उन्होंने कहा कि कुर्सेला में लगी आग से सैकड़ों दुकानदारों की जिंदगी की कमाई जलकर राख हो गई है और यह सिर्फ आर्थिक नहीं बल्कि मानवीय त्रासदी भी है। सांसद ने राज्य सरकार से मांग की कि जिन लोगों का इस अग्निकांड में सब कुछ जलकर खत्म हो गया है। उनके लिए जल्द से जल्द विशेष राहत पैकेज की घोषणा की जाए। उन्होंने प्रशासन से भी त्वरित सर्वे कराकर उचित मुआवजा सुनिश्चित करने की अपील की।

बीते दिनों कुर्सेला हाट में लगी आग में सैकड़ों दुकानें जलकर राख हो गई थीं। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग की इस भयावह घटना के बाद पूरे इलाके में मायूसी का माहौल है और पीड़ित परिवार पुनर्वास की उम्मीद लगाए बैठे हैं। मौके पर सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान, वकील दास,अरुण सिंह, रवि यादव सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई