भारत-नेपाल सीमा पर समन्वय बैठक, सुरक्षा व तस्करी रोकथाम पर बनी रणनीति

SHARE:

संवाददाता:विजय कुमार साह

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ए कंपनी माफीटोला, 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के समवाय सीमा चौकी फतेहपुर में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता द्वितीय कमान अधिकारी पवन कुमार ने की।बैठक में एसएसबी की ओर से निरीक्षक सामान्य ठाकुर ओकराम एवं उपनिरीक्षक तारापद विश्वास उपस्थित रहे।

वहीं बिहार पुलिस की ओर से फतेहपुर थाना की उपनिरीक्षक सृष्टि कुमारी और टेढ़ागाछ थाना के उपनिरीक्षक रितेश कुमार शामिल हुए। नेपाल की सशस्त्र पुलिस बल एपीएफ की ओर से डीएसपी दिनेश श्रेष्ठा ने सहभागिता की।बैठक के दौरान सीमा क्षेत्र की समग्र सुरक्षा, सीमा स्तंभों की संरक्षा तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

नेपाल में होने वाले आगामी चुनाव के मद्देनजर सीमा पर विशेष सतर्कता बरतने और संयुक्त गश्ती अभियान को प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।इसके अलावा मादक पदार्थ, नकली भारतीय मुद्रा, शराब एवं अवैध हथियारों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए साझा रणनीति तैयार करने पर सहमति बनी। अधिकारियों ने इस बात पर बल दिया कि दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच सूचनाओं का त्वरित एवं नियमित आदान-प्रदान तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

वही सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को रोकने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्णय भी लिया गया।बैठक की अध्यक्षता कर रहे द्वितीय कमान अधिकारी पवन कुमार ने कहा कि भारत- नेपाल सीमा की सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय से सीमा पर शांति, सौहार्द और कानून- व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!