किशनगंज में अपराध नियंत्रण के लिए ‘सुपर पेट्रोलिंग का किया गया गठन,जिला 4 जोन में बंटा

SHARE:


किशनगंज/प्रतिनिधि


जिले में अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने और रात्रि सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से एसपी संतोष कुमार ने सुपर पेट्रोलिंग का गठन किया है। इस नई व्यवस्था के तहत पूरे जिले को 4 जोन में विभाजित किया गया है, जहां वरीय पुलिस पदाधिकारी सीधे गश्ती की निगरानी करेंगे।रात्रि 2:30 से सुबह 4:30 तक पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा।

एसपी के आदेशानुसार, सुपर पेट्रोलिंग की विशेष व्यवस्था रात्रि 2:30 बजे से सुबह 4:30 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान प्रतिनियुक्त पदाधिकारी क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर थाने की ओडी, गश्ती दल, गार्ड चेकिंग और ईआरवी की जांच करेंगे। समय-समय पर डीएसपी और पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारी भी इसकी आकस्मिक जांच करेंगे।आम नागरिक किसी भी आपात स्थिति या समस्या के लिए संबंधित जोन के प्रभारी पदाधिकारी को सीधे कॉल कर सकते हैं।

जोन के थाना क्षेत्र व प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी का मोबाइल नंबर

जोन 1 में किशनगंज, बहादुरगंज, कोचाधामन व विशनपुर को शामिल किया गया है।जोन 1 में मुख्यालय डीएसपी अशोक कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई है।मोबाइल नंबर 7739940421 जारी किया गया है। जोन 2 मेंअर्राबाड़ी, (छतरगाछ कैम्प), पहाड़कट्टा, पोठिया, (चिचुआबाड़ी पिकेट), ठाकुरगंज, कुर्लीकोट, गलगलिया को शामिल किया गया है। जोन 2 में सार्जेंट अभिषेक कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई है।मोबाइल नंबर
7549633093 जारी किया गया है।
जोन 3 में दिघलबैंक, गर्वनडंगा, जियापोखर, पौआखाली, सुखानी व पाठामारी थाना को शामिल किया गया है।सार्जेंट दीपक कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई है व मोबाइल नंबर 7979005637 जारी किया गया है, जोन 4 में बीबीगंज, कोढ़ोबाड़ी, टेढ़ागाछ, फतेहपुर व झाला पिकेट को शामिल किया गया है।परिचारी रत्नेश कुमार गिरी की प्रतिनियुक्ति की गई है व मोबाइल नंबर 9708437400 जारी किया गया है।

क्या कहते हैं एसपी

एसपी संतोष कुमार ने कहा कि ​अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम जन की त्वरित सहायता के लिए इस सुपर पेट्रोलिंग का गठन किया गया है। अधिकारियों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए गए हैं ताकि लोग जरूरत पड़ने पर सीधे संपर्क कर सकें। लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई