ठाकुरगंज (किशनगंज) प्रदीप शर्मा
भारत को विश्वपटल पर विश्वगुरु की पहचान दिलाने वाले युवा संन्यासी युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की 121 वी. पुण्यतिथि पर ठाकुरगंज नगर पंचायत अंतर्गत स्वामी विवेकानंद बस स्टैंड में अवस्थित स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
मौके पर ठाकुरगंज नगर पंचायत मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल, आदर्श थाना अध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु, भाजपा जिला महामंत्री बिजली सिंह, भाजपा नेता सह वार्ड पार्षद अमित सिन्हा, वार्ड पार्षद देवाशीष विश्वास, प्रदीप साह, मयंक शांडिल्य, भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, नगर महामंत्री सन्नी झा,भाजपा नेता राजेश करनानी,सुभाष यादव विधार्थी परिषद कार्यकर्ता राहुल पासवान, रंजित झा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Post Views: 143