दिव्यांगजनो को यूडीआइडी निर्गत करने के लिए आवेदन प्राप्त करने हेतु आयोजित हुआ विशेष शिविर 

SHARE:

शिविर में दिव्यांगजन नए और पुराने कुल 388 आवेदन प्राप्त हुए 

किशनगंज /प्रतिनिधि

 जिले के सभी प्रखंडों में ऑफलाइन प्रमाणीकृत दिव्यांगजनों का यूडीआई कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विभागीय दिशानिर्देश एवम तदनुसार जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के निदेश के आलोक में सभी प्रमाणीकृत दिव्यांगजनों को शत्-प्रतिशत यूडीआईडी देने का लक्ष्य रखा गया है। विशेष एकदिवसीय शिविर हेतु दिनांक 15.03.2022 से 25.03.2022 तक की तिथि निर्धारित की गई थी। 






  दिघलबैंक प्रखंड परिसर में आज ऑफलाइन प्रमाणीकृत दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में पहचान पत्र निर्गत करने हेतु कुल 388(नया145,पुराना243) आवेदन प्राप्त किए गए। मौके पर  प्रखंड विकास पदाधिकारी ,दिघलबैंक और सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग कार्यालय के कर्मी मौजूद रहे।

सहायक निदेशक,दिव्यांजन सशक्तिकरण कोषांग श्री नाजिश अली ने बताया कि अन्य प्रखंड टेढ़ागाछ, पोठिया और ठाकुरगंज में क्रमश:23 मार्च, 24 मार्च और 25 मार्च को विशेष शिविर आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि शिविर में दस्तावेज सत्यापन के लिए एमओआईसी और दिव्यांगजन कोषांग के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहते है।     











सबसे ज्यादा पड़ गई