Skip to content
किशनगंज /सागर चन्द्रा
शहर के मोतीबाग में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात, रुपये सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना के वक्त पीड़ित गृहस्वामी रंजीत सोनार अपने पूरे परिवार के साथ होली मनाने रिश्तेदार के घर गये थे। सोमवार को घर का ताला टूटा देखकर आसपड़ोस के लोगों ने रंजीत को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही रंजीत परिवार के साथ घर पहुंचे लेकिन घर में प्रवेश करते ही उसके होश उड़ गए।
कमरे के भीतर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोरों ने घर में रखे आलमारी और लॉकर तोड़कर लाखों के गहने और नगद रुपयों के साथ साथ अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था। पीड़ित गृहस्वामी ने बताया किं कुछ दिनों बाद होने वाली बेटी की शादी के लिए उन्होंने गहने और रुपयों को लॉकर में सुरक्षित रख दिया था लेकिन चोरों की बुरी नजर उसपर भी पड़ गई। बहरहाल पीड़ित के द्वारा घटना की जानकारी दिये जाने के बाद टाउन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।