बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत
रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के लौचा वार्ड नंबर 4 में कनकई नदी में एक युवती डूब गई है जिसकी तलाश गोताखोर टीम के द्वारा जारी है। जानकारी के अनुसार लौचा की गौसिया परवीन (20) पिता महबूब आलम रविवार की सुबह कपड़ा धोने के लिए कनकई नदी किनारे गई थी।
यहां कपड़ा धोने के दौरान गहरे पानी में जाने से वह बहने लगे जिसकी पुष्टि नदी किनारे कुछ बच्चों एवं ग्रामीणों ने की है। हालांकि लोगों ने उसे बचाने भी कोशिश किया पर वह डूबती चली गई।
सूचना के साथ ही स्थानीय जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान आलम ने एसडीआरएफ की टीम को इसकी सूचना दी जहां एसडीआरएफ की दो टीम घटना स्थल पर पहुंच कर लगातार रेस्क्यू में जुटी हुई है।
























