कटिहार:प्रथम त्रैमासिक मूल्यांकन का आयोजन

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के ठाकुर राधा सुरेश मंडल प्राथमिक विद्यालय चकमन में प्रथम त्रैमासिक मूल्यांकन 2026 – 27 का आयोजन किया गया हैं। सात जुलाई से शुरू हुए मूल्यांकन 13 जुलाई को समाप्त होगा। इसकी जानकारी देते हुए प्रधान शिक्षक अभय कुमार ने बताया कि प्रथम त्रैमासिक मूल्यांकन का आयोजन किया गया हैं।

शनिवार को प्रथम पाली में वर्ग 3,4,5 के छात्र – छात्राओं ने सामाजिक विज्ञान का मूल्यांकन में भाग लिया। वहीं द्वितीय पाली में वर्ग एक एवं दो के छात्र -छात्राओं का गणित का मौखिक मूल्यांकन हुआ। विद्यालय में कुल 105 छात्र – छात्राओं का नामांकन हैं,जिसमें 48 छात्र 57 छात्राएं मौखिक मूल्यांकन में भाग लिए हैं।

उन्होंने कहा की त्रैमासिक मूल्यांकन में वर्ग एक एवं दो में शिक्षक प्रभात कुमार मंडल, पूर्णिमा जायसवाल,वर्ग तीन में प्रीतम कुमार पोद्दार,वर्ग 4 में मो. नजरुल हक,वर्ग पांच में मो. मुगले आजम को लगाया गया हैं,जो कदाचार मुक्त माहौल में मूल्यांकन कर रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षा सेवक पवन कुमार रजक आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!