दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट कर घर से निकाला

SHARE:

सागर चंद्रा / किशनगंज


दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों ने महिला को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। घटना के बाद पीड़ित महिला अपने ससुराल के बाहर ही पड़ी रही। इसके बावजूद भी ससुराल वालों का दिल नहीं पसीजा। नतीजतन पीड़िता न्याय की गुहार लगाने टाउन थाने जा पहुंची। जहां चकला पंचायत के काशीबाड़ी निवासी पीड़िता गुलशन बेगम के लिखित शिकायत पर पति और सास सहित पांच ससुराल वालों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार गुलशन बेगम की शादी 9 वर्ष पूर्व बेलवा काशीबाड़ी निवासी फिरोज आलम के साथ हुई थी। शादी के वक्त पीड़िता की मां ने जमीन बेचकर अपनी सामर्थ एवं हैसियत के अनुसार उपहार दिया था। इसके बावजूद शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

विगत कुछ दिनों से पति फिरोज आलम उसपर मायके से अपाचे बाइक मांग कर लाने का दबाव बना रहा था। जबकि सांस फुरकुन निशा सोने के गहनों की मांग कर रही थी। उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और हत्या करने की धमकी भी दी जा रही थी। इसके बावजूद भी दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर गत सोमवार को पति और ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!