दहेज लोलुप ससुराल वालों ने गर्भवती महिला को किया प्रताड़ित, केस दर्ज

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा

दहेज लोलुप ससुराल वालों के द्वारा गर्भवती महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। रोज रोज की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़ित महिला न्याय की गुहार लगाने पुलिस के समक्ष जा पहुंची। शहर कै दिलावरगंज निवासी पीड़िता नौलखिया देवी के लिखित शिकायत पर स्थानीय महिला थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार पीड़िता नौलखिया की शादी पूर्णिया जिले के रौटा थाना क्षेत्र स्थित खपड़ा गांव निवासी पवन कुमार बोसाक के साथ हुई थी। जिससे उसे एक संतान भी है। शादी के वक्त मायके वालों ने उसके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए कई उपहार भी दिए थे।

लेकिन शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले उसे एक लाख रुपये और सोने के गहनों की मांग कर प्रताड़ित करने लगे थे। इस बीच पीड़िता एक बच्चे की मां भी बन गई, लेकिन ससुराल वालों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। गत 27 मई को ससुराल वालों ने उसके सारे जेवरात छीन लिया और उसके साथ मारपीट की।

घटना के बाद सात माह की गर्भवती पीड़िता अपने मायके दिलावरगंज आ गई। लेकिन ससुराल वाले उसके मायके पहुंच गए और दहेज की मांग करने लगे। ससुराल वालों का स्पष्ट कहना था कि दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर वे पीड़िता और उसके बच्चे की हत्या कर पवन की दूसरी शादी करा देंगे।

मायके वालों के द्वारा विरोध करने पर ससुराल वालों ने उनकी भी पिटाई कर दी। जिससे घबरा कर पीड़िता न्याय की गुहार लगाने पुलिस के समक्ष जा पहुंची। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पीड़िता के लिखित शिकायत पर पति सहित अन्य ससुराल वालों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!