चोरी की रेलवे सामग्री के साथ दो शातिर अपराधी को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

SHARE:

कटिहार – रेलवे सुरक्षा बल ईस्ट पोस्ट कमांडर विक्रम कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ ने रेलवे संपत्ति की चोरी के एक महत्वपूर्ण मामले का सफल उद्भेदन करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से चोरी की गई रेलवे लोकोमोटिव की तांबे की पाइप बरामद की गई है। पूछताछ में यह भी बताया कि दोनों आरोपी रेलवे सामग्री की चोरी के अलावा चलती ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने की घटनाओं में भी संलिप्त रहे हैं।

जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल 2026 की रात कटिहार स्टेशन यार्ड के लाइन संख्या-09 पर खड़े रेलवे इंजन से लगभग 18 फीट लंबी तीन कॉपर पाइप काटकर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट कटिहार-पूर्व में कांड संख्या 11/2026, दिनांक 18 अप्रैल 2026, धारा 3(ए) रेलवे संपत्ति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

आरपीएफ द्वारा तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 8 जुलाई 2026 को आरपीएफ टीम ने बंटी कुमार पासी तथा महबूब को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी की गई रेलवे इंजन की कॉपर पाइप बरामद कर ली गई।

दोनों आरोपी रेलवे संपत्ति की चोरी के साथ-साथ चलती ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य बताए जाते है।
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी कटिहार की अदालत में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!