संवाददाता /किशनगंज
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के द्वारा बिहार में पार्टी संगठन का विस्तार करते हुए सीमांचल के चार जिलों के जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान किया गया ।गुरुवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने शहर के सिंघिया स्थित प्रदेश कार्यालय में नव मनोनीत जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की ।श्री ईमान के द्वारा पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज के नये जिला अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया गया ।
उन्होंने बताया कि गुलाम हसनैन को किशनगंज,मो शाहनवाज को पूर्णिया,आफताब कंचन कटिहार जबकि इंजीनियर मंजूर आलम को अररिया का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है ।इस मौके पर नव मनोनीत जिला अध्यक्षों को श्री ईमान एवं अन्य नेताओं के द्वारा माला पहना कर स्वागत किया गया।इस दौरान अख्तरूल ईमान ने कहा, अभी सिर्फ सीमांचल के चार जिलों का अध्यक्ष चुना गया है।
उन्होंने कहा बाकी सभी जिलों का भी जल्द ही जिलाध्यक्ष चुना जाएगा।उन्होंने कोचाधामन में हुए रिजवान हत्याकांड की निंदा करते हुए कहा कि आरोपियों को स्पीडी ट्रायल के तहत मुकदमा चलाकर फांसी की सजा दी जानी चाहिए। कुछ बिचौलिए सिर्फ पकड़े गए एक लड़के को फ़साना चाहते है और बाकियों को बचाना चाहते है, मगर उस हत्यारे लड़की के साथ जितने भी संलिप्त थे उन सभी को बेनकाब किया जाए।
उन्होंने प्रदेश में रहनेवाले लोगों से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अपने परिवार के अच्छे से देखभाल करे क्योंकि मोबाइल सबको खोखला कर रही है। इस दौरान सभी नव मनोनीत जिला अध्यक्षों ने पार्टी का धन्यवाद जताते हुए पार्टी के उम्मीदों पर खरा उतरने की बात कही है।इस मौके पर विधायक सरवर आलम,इस्तियाक आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे।























