डीएम एसपी ने गोरखनाथ धाम मंदिर में की समीक्षात्मक बैठक

SHARE:


 
सालमारी /कटिहार – बाबा गोरखनाथ धाम में बुधवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, एसपी परिचय कुमार ने पदाधिकारी एवं कमेटी सदस्यों के साथ आगामी श्रावणी मेले के शांतिपूर्ण,सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा एवं विधि-व्यवस्था बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और विभिन्न विभागों के समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की।

श्रावण मास में लाखों श्रद्धालु मनिहारी गंगा घाट से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा करते हुए गोरखनाथ धाम पहुंचते हैं और बाबा गोरखनाथ का जलाभिषेक करते हैं। बैठक में अपर समाहर्ता विनोद कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त अमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बारसोई राजू कुमार, डीसीएलआर बारसोई, बीडीओ आजमनगर सरोज कुमार, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा मंदिर समिति के सदस्य मौजूद रहे।

मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, स्वास्थ्य शिविर, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, अस्थायी शौचालय, पार्किंग, ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की मांग रखी। इस पर जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने कहा की आगामी श्रावण पूर्णिमा सहित सावन के प्रथम सोमवारी से लेकर अंतिम सोमवारी तक की तैयारी अंतिम चरण में है। इस अवसर पर सालमारी थाना अध्यक्ष कुमारी जुली सहित अन्य मोके पर उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!