प्रखंड अध्यक्ष ने लघु जल संसाधन मंत्री को सौंपा मांग पत्र

SHARE:

कटिहार – हिन्दुस्तान आवामी मोर्चा सेकुलर के मनिहारी प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने लघु जल संसाधन मंत्री बिहार सरकार से मिलकर क्षेत्र की जन समस्यांओं की चर्चा की। मांग पत्र सौंपा। समर्पित मांग पत्र के माध्यम से श्री यादव ने मनिहारी साहिबगंज के बीच नदी मार्ग में लम्बे समय से बाधित फेरी यात्री सेवा बहाल किये जाने की मांग की है।

कहा है कि फेरी सेवा बंद रहने से ऊफनती नदी में लोग जान हथेली पर लेकर पार उतरने को विवश है। जानकारी दी बार बार जिला प्रशासन सहित अन्य मंचों पर इस समस्या को रखे जाने के बाद भी उदासीनता बरती जा रही है । श्री यादव ने यथाशीघ्र यात्री फेरी सेवा बहाली की मांग की है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!