कटिहार स्टेशन पर आरपीएफ का ऑपरेशन क्लीन,तीन दिनों में तीन बड़ी कामयाबी

SHARE:

भटके नाबालिग को परिवार तक पहुंचाने की पहल
64 बोतल प्रतिबंधित शराब जब्त और तीन शातिर मोबाइल चोर हुए गिरफ्तार

कटिहार – यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे स्टेशन को अपराधमुक्त बनाने के उद्देश्य से कटिहार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस के निर्देशानुसार आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर विक्रम कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान लगातार सफल साबित हो रहे हैं। महज तीन दिनों के भीतर आरपीएफ ने तीन अलग-अलग मामलों में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया है।

जानकारी के अनुसार आरपीएफ ने ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर भटक रहे 12 वर्षीय नाबालिग बालक को सुरक्षित रेस्क्यू कर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से बाल कल्याण समिति सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया गया। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त जांच के दौरान एक तस्कर को 64 बोतल प्रतिबंधित शराब 31 लीटर के साथ कटिहार जिला निवासी टुनटुन साह उर्फ मनोज कुमार साह को गिरफ्तार किया गया।

बरामद शराब की अनुमानित कीमत 7,160 रुपये बताई गई है। आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया।जबकि आरपीएफ द्वारा बुधवार को चलाए गए विशेष अभियान में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले कटिहार जिला निवासी तीन शातिर अपराधियों मो अमन, राज कुमार हारी, सजन हारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 40 हजार रुपये मूल्य के तीन चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी ट्रेन खुलने के दौरान भोले भाले यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपितों में दो का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है।

आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर विक्रम कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा, मानव तस्करी, नशे की तस्करी और चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आरपीएफ द्वारा रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। वही आरपीएफ इंस्पेक्टर विक्रम कुमार ने आम यात्रियों से भी किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल आरपीएफ को देने की अपील किया है।

रिपोर्ट: सत्येंदु सुमन

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!