नगर निगम कटिहार ने चलाया अस्थायी अतिक्रमण हटाओ अभियान

SHARE:

25,500 रुपये जुर्माना वसूला गया – नगर आयुक्त

कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से शहर को अतिक्रमण मुक्त एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से बुधवार को विशेष अस्थायी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर निगम गेट से शुरू होकर सदर अस्पताल, कालीबाड़ी, हल्का कचहरी, बिनोदपुर रोड होते हुए पुनः नगर निगम कार्यालय तक संचालित किया गया।

नगर आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान सड़क एवं फुटपाथ पर अस्थायी अतिक्रमण कर यातायात और आमजन की आवाजाही में बाधा उत्पन्न करने वाले दुकानदारों एवं अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों से ₹25,500 पच्चीस हजार पाँच सौ रुपये का जुर्माना भी वसूला।

नगर निगम प्रशासन ने सभी दुकानदारों एवं नागरिकों से अपील की कि वे सार्वजनिक सड़कों, फुटपाथों एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न करें तथा शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुगम बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में भी इस प्रकार का अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान कनीय अभियंता अजय कुमार सिंह, सीटी मैनैजर ज्योति कृष्णमुर्ति, स्वच्छता पदाधिकारी कैलाश चौधरी, राहुल कुमार, नुर अली खान, परवेज सलीम, मुकेश महतो, अमरेन्द्र झा, अभिषेक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!