सागर चंद्रा/ किशनगंज
शहर के लोहार पट्टी में चोरी कर रहे दो चोर को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इलाके में लगातार घटित हो रही छिटपुट चोरी की घटनाओं से आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने माधव नगर निवासी आरोपी बादल मल्लिक पिता विजय मल्लिक और आदित्य मल्लिक उर्फ तिलक मल्लिक पिता राजु मल्लिक को आक्रोशित लोगों के चंगुल से छुड़ा कर टाउन थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
लोहार पट्टी निवासी हारून राशिद के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर बुधवार को उन्हें जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों ने हारून राशिद के स्कूटी का चार्जर चोरी कर लिया था। घटना के बाद पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर ली और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें दबोच लिया। लोगों ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया चार्जर भी बरामद कर लिया।
























