सागर चंद्रा /किशनगंज
महंगा मोबाइल खरीदने के ठीक एक दिन बाद ओएलएक्स पर बेचने की कोशिश करने के दौरान एक युवक ठगी का शिकार हो गया। खरीदार ने उसे पश्चिमपाली स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया और मोबाइल लेकर फरार हो गया। घटना के बाद हैरान और परेशान पीड़ित मामले की शिकायत लेकर पुलिस के समक्ष जा पहुंचा।
जहां पूर्णिया जिले के डगरूआ बगुला बाड़ी निवासी अब्दुल हादी के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार अब्दुल हादी ने 52 हजार रुपये में एक मोबाइल खरीदा था। लेकिन मोबाइल पसंद नहीं आने के कारण उसने ओएलएक्स पर मोबाइल बेचने के लिए डाला।
ओएलएक्स के माध्यम से राजेश नामक युवक ने उससे संपर्क किया और पश्चिमपाली स्थित एक आवासीय होटल के कमरे में बुलाया। पीड़ित के होटल पहुंचते ही आरोपी ने मोबाइल को रिसेट कर दिया और अब्दुल हादी को धोखे में रखकर मोबाइल लेकर फरार हो गया। घटना के बाद से आरोपी ने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर दिया है।
























